रेलवे इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस बैटरियों और सोलर सिस्टम बनाने वाली यह कंपनी अचानक सुर्खियों में है क्योंकि मैनेजमेंट ने FY26 के लिए ₹3,000 करोड़ की रिकॉर्ड revenue guidance दे दी है। स्टॉक पहले से ही 1% ऊपर है, लेकिन सवाल यह है, क्या HBL Engineering आने वाले सालों का अगला मल्टीबैगर बन सकता है?

शेयर प्रदर्शन
HBL Engineering Ltd का मार्केट कैप ₹24,570 करोड़ है और शेयर आज ₹886.40 पर ट्रेड हो रहा है, पिछले दिन से करीब 1.01% ऊपर। कंपनी पहले भी रेलवे-कवच प्रोजेक्ट की वजह से लगातार उछाल दिखा चुकी है, लेकिन इस बार गाइडेंस और भी दमदार है।
प्रबंधन की गाइडेंस
कंपनी FY26 में लगभग ₹3,000 करोड़ की बिक्री हासिल करने का लक्ष्य रखती है। यह FY25 के ₹1,967 करोड़ के मुकाबले 50%+ ग्रोथ है, जो इस सेक्टर में बेहद aggressive और rare है।
FY30 Vision
HBL Engineering का लंबी अवधि का विज़न FY30 तक ₹4,500 करोड़ revenue पार करना है।
यानी आने वाले 5–6 सालों में कंपनी लगभग 2X से ज़्यादा होने का प्लान रखती है।
इस ग्रोथ को चार बड़े सेगमेंट आगे बढ़ाएंगे –
- रेल सिग्नलिंग (TCAS/Kavach)
- फ्यूज़ेस
- डिफेंस Li-ion सिस्टम
- बैटरियों का हाई-एंड डिवीजन
रेलवे कवच
Kavach सिस्टम से कंपनी को FY26–FY28 के बीच हर साल ₹1,300–1,500 करोड़ की बिक्री आने का अनुमान है। कंपनी के अनुसार, पूरे भारतीय रेलवे नेटवर्क में पूर्ण कवच सिस्टम लगाने में 5+ साल लगेंगे मतलब demand लंबे समय तक रहेगी।
कैपिटल खर्च
कंपनी CY25 में ₹100 करोड़ का CAPEX लगाएगी ताकि high-energy-density battery cells का इन–हाउस उत्पादन शुरू किया जा सके।
पहले ही ₹40 करोड़ का निवेश pilot plant में किया जा चुका है।
ऑर्डर बुक: एक साल में 4 गुना उछाल!
31 जुलाई 2025 तक कंपनी की order book थी: ₹4,479 करोड़
31 अगस्त 2024 थी मात्र: ₹1,178 करोड़
यानी ऑर्डर बुक एक साल में 280%+ उछल गई।
इसमें शामिल है –
- CLW का ऑर्डर: 2,200 locomotives में onboard TCAS इंस्टॉल करना
- डिफेंस बैटरियां
- रेलवे signalling solutions
- submarine और Lithium बैटरी सिस्टम
ग्राहक सूची: लगातार रिपीट ऑर्डर
कंपनी को लगातार repeat orders मिलते हैं –
- Indian Railways
- BSNL
- Indus Towers
- Defence Labs
कंपनी परिचय
HBL Engineering (स्थापित: 1977, Hyderabad) भारत की अग्रणी बैटरी और पावर सिस्टम इंजीनियरिंग कंपनी है।
यह Lead-acid, Nickel Cadmium, Silver Zinc, Lithium-ion और defence–grade custom battery solutions बनाती है।
रेलवे एवं defence electronics इसकी सबसे मजबूत verticals हैं।
Q2 FY26 Financial Highlights
| Metric | Q2 FY25 | Q2 FY26 | Growth |
|---|---|---|---|
| Revenue | ₹521 Cr | ₹1,223 Cr | +134.7% |
| Net Profit | ₹87 Cr | ₹387 Cr | +344.8% |
| EPS | — | ₹23.1 | — |
| ROE | — | 20.6% | — |
| ROCE | — | 27.3% | — |
कंपनी की Net Profit में चार गुना उछाल इसे Railway + Defence space में सबसे तेज़ी से बढ़ते खिलाड़ियों में शामिल करता है।
क्या यह स्टॉक आने वाले वर्षों में तेज़ी दिखा सकता है?
- रेलवे कवच की multi-year demand
- बड़ी order book
- low debt (0.04x)
- defence & battery segments में तेज़ी
- FY30 तक 2X revenue expansion
इन सभी कारणों से HBL Engineering आगे भी हाई–ग्रोथ ट्रैक पर रह सकती है।










1 thought on “इस Railway Stock ने उड़ाए बाज़ार के होश, ₹3,000 करोड़ की धमाकेदार रेवेन्यू ग्रोथ का टारगेट”